*शौर्य हाउस बोर्ड सज्जा* -

*(१४ सितंबर २०२६ से १९ सितंबर २०२६)*

14 Sep, 2026 at Dharma International School View All

Share
इस सप्ताह शौर्य हाउस के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा पर आधारित आकर्षक बोर्ड सज्जा तैयार की। बोर्ड पर हिंदी वर्णमाला, प्रेरणादायक उद्धरण, कवियों के विचार, हिंदी का महत्व तथा रचनात्मक चित्रों के माध्यम से हमारी राजभाषा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।
*१४ सितंबर २०२६ – हिंदी दिवस*
प्रतिवर्ष १४ सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश देते हुए रचनात्मक सामग्री तैयार की तथा बोर्ड को आकर्षक रूप से सजाया।
*संदेश:*
“हिंदी हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।”